Wednesday, October 31, 2012
खुशियों से ज्यादा ग़म
Tuesday, October 30, 2012
रद्दी के अखबार हो गए
रद्दी के अखबार हो गए
सुबह की खबर थे, पढ़ लिए बाद बेकार हो गए।
कबाड़ी के हाथ बिके, रद्दी के अखबार हो गए।।
ऐसी चली आंधियां, तिनका-तिनका हो उड़ गए-
कि घर गरीब के, बिना छप्पर की दीवार हो गए।।
हुआ करते थे कभी कि खुश्नुमा मौसम की आहट,
जेब में सूखे फूल हैं, अब बीती बहार हो गए।
नींव के पत्थर रहे हम, जब भी बना कोई किला,
वो बुर्ज पर चढ़ गए, हम दर-किनार हो गए।
मंच भी है अभिनेता भी, मगर कलकार नहीं,
पर्दा उठाने-गिराने वाले सूत्रधार हो गए।
----
Monday, October 29, 2012
इन्हीं के घर रहन मेरी उम्र की शाम है
इन्हीं के घर रहन
मेरी उम्र की शाम है
मेरी सिसकती शेष
खुशियों के ग्राम है,
कुर्सियों से चिपके
लोगों के नाम हैं।
बैसाखियों पर चढ़ जो
हो गए हैं हुजूर,
सभी को मुझ बौने का
बा-अदब सलाम है।
रोशनी के नाम पर
अंधेरे बांट रहे,
इनकी जेबों में बन्द
सुबह की घाम है।
कल तक के हम-सफर आज
हो गए खजूर,
इनके कटे-साये में
जिन्दगी तमाम है।
कागज-सा दिन छेद
दिया आलपिनों से,
इन्हीं के घर रहन मेरी उम्र की शाम है।
Monday, October 22, 2012
Sunday, October 21, 2012
कोई बात तो हो
ऐसे में कैसे करें
बात, कोई बात तो हो।
बीते तो कैसे बीते
रात, कोई बात तो हो।।
उमस भरी गुमसुम-सी
ठहरी कहीं हवा है,
लरजे तो सही कि
पीपल-पात, कोई बात तो हो।
दूरियां भी नाप
लेंगे हम डगमगाते पांव से,
अधर हो धरी यदि
सौगात, कोई बात तो हो।
आंसुओं से करलें हम
सुलह भी यदि हाथ में हो-
किसी के मेहन्दी
वाले हाथ, कोई बात तो हो।
बादल हो या बहकाहुआ
शराबी-सा मौसम हो,
रिमझिम सरगम हो कि
बरसात, कोई बात तो हो।
----
Saturday, October 20, 2012
गुम हंसी के झरने हुए
चुटकी भर प्यार दे
कोई
ऐसे लोग कब अपने
हुए,
दर्द की धूप लगी उड़
गए
ओस के मानिट सपने
हुए।
दिखते हैं जो
अभिजात्य
बंगलों में रूरी तो
नहीं
सच्चे सोने-से हों
लोग-
आजकल पीतल के गहने
हुए।
दोस्त बन सकते नहीं
ये
लपक के हाथ मिलाने
वाले,
पूछते हैं जो हाल,
यही
कल रात थे वहशी बने
हुए।
'रसखान' के कान्हा
की
'सूर' के मोहन से
रुसवाई,
बांसुरी गूंजे न सन्तूर
की झंकार
दोनों है तने हुए।
वो ललक, वो उल्हास,
वो नभ को छूते सावन
के झूले,
कहां वो महकते फागुन
के दिन
गुम हंसी के झरने
हुए।
---
Friday, October 19, 2012
दीप
रात भर दीप जलता
रहा।
अंधेरे से लड़ता
रहा।।
वृत्तियों के गहन
तिमिर में,
मृत्तिका-प्रकाश
पलता रहा।
चित्र लिखित
निहारिकाओं की-
पंखुडि़यों से नभ
सजता रहा।
कज़ली-निशा के अंक
में,
प्रणय का पुंज खिलता
रहा।
रूप यौवन के दर्पण
में,
सौ-सौ बार संवरता
रहा।
घर-द्वार दीपावलियों
से-
जगमग-जगमग करता रहा।
ज्योति के सुमन
झरते रहे
पुलक से मनुज पुलकता
रहा।
आंधियां सर पटकती
रही
भोर तक दीप जलता
रहा।
----
Subscribe to:
Posts (Atom)





